Beauty & Health, Sex Positions

प्रेगनेंसी सेक्स के फायदे

प्रेगनेंसी के समय सेक्स यानी संभोग करना आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए अच्छा है। इससे आपको नींद अच्छी आ सकती है, ब्लड प्रैशर अच्छा हो सकता है, और इससे आप खुश भी हो सकती हैं। इन कारणों की वज़ह से आपको प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के कुछ फायदे हैं और ये स्वास्थ के लिए काफी अच्छा है। इन कारणों की वजह से आपका इस समय सेक्स करना अच्छा माना जाता है।

ओर्गेज़्म अच्छा होता है: खून के संचार अच्छा होने से आपका सेक्स करने का मन कर सकता है। यहाँ तक की कुछ महिलाओं को इस समय ही पहली बार ओर्गेज़्म महसूस होता है।

इससे आप केलोरी जलाती हैं: सेक्स करने से आप सबसे अच्छे तरीके से फिट रह सकती हैं, आप मात्र 30 मिनट में 50 केलोरी से ज़्यादा खो सकती हैं।

ब्लड प्रैशर भी कम होता है: सेक्स करने से ब्लड प्रैशर भी कम होता है, आप दोनों के लिए अच्छी बात ये है की ब्लड प्रैशर बढ्ने से आपको जो प्रीक्लेम्सिया हो सकता है उससे आपका बचाव होता है।

दर्द भी कम होता है: ओर्गेज़्म से ऑक्सीटोसिन बनता है, जिससे आपमें दर्द सहन करने की क्षमता 74% बढ़ जाती है।

इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है: एक स्टडी से पता चला की सेक्स करने से lgA का लेवल बढ़ता है, एक ऐसा एंटीबॉडी जिससे आपको सर्दी या दूसरे इन्फ़ैकशन से बचाव होता है।

आपमें खुशी का संचार होता है: ओर्गेज़्म से आपमें एंडोर्फिंस बनते हैं, जिससे आप और आपका बच्चा खुश हो सकते हैं, और दोनों में ज़्यादा शांति भी रहती है।

प्रसव के बाद आप तेज़ी से ठीक होती हैं: ओर्गेज़्म से प्रेगनेंसी में आपकी श्रोणि बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार होता है, और इससे प्रसव बाद तेज़ी से ठीक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *